Haryana
Trending

तारा बाबा कुटिया में ताबीजी चोरी: मुख्य आरोपी महिला दो दिन की रिमांड पर II

तारा बाबा कुटिया में ताबीजी चोरी: मुख्य आरोपी महिला दो दिन की रिमांड पर II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सोने की ताबीजी चोरी की वारदात सुलझी – मुख्य आरोपी महिला गिरफ्तार, दो दिन पुलिस हिरासत रिमांड स्वीकृत थाना शहर सिरसा की टीम ने तारा बाबा कुटिया परिसर में महिला की ताबीजी चोरी की वारदात का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी महिला मौसमी उर्फ ललिता पत्नी लिच्छू उर्फ पप्पू निवासी सुल्तानपुरिया रोड, रानिया को गिरफ्तार किया है। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि दिनांक 17.07.2025 को तारोबाई W/o दलीप निवासी गांव नटार सिरसा ने शिकायत देकर बताया कि वह तारा बाबा कुटिया आई थीं, जहां अत्यधिक भीड़ का लाभ उठाकर अज्ञात महिला द्वारा उनके गले से सोने की ताबीजी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में अभियोग संख्या 382, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियोग का अनुसन्धान ASI मोहन लाल द्वारा किया जा रहा है । दौराने अनुसन्धान तकनीकी साक्ष्यो व गुप्त सुचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दिनांक 25.07.2025 को गिरफ्तार किया । पुलिस ने आरोपीया को अदालत में पेश करके दो दिन का पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया है ताकि गहन पुछताछ करके चोरीशुदा माल सोने की ताबीजी) व अन्य चोरी की वारदात की बरामदगी व सह आरोपी की गिरफ्तारी की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button