Haryana
Trending

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन का स्थापना दिवस यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया गया II

महाराजा अग्रसेन सेवा सदन का स्थापना दिवस यज्ञ के साथ धूमधाम से मनाया गया II

हवन यज्ञ का आयोजन कर श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल ने मनाया महाराजा अग्रसेन सेवा सदन (अग्रवाल धर्मशाला) के निर्माण का पहला स्थापना दिवस:-

पलवल-(निकुंज गर्ग ):- 1954 में स्थापित जिले की सबसे पुरानी प्रमुख समाजसेवी संस्था श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल द्वारा निर्मित पलवल की पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी फेस-1 में भव्य एवं खूबसूरत महाराजा अग्रसेन सेवा सदन (अग्रवाल धर्मशाला) के निर्माण का पहला स्थापना वर्ष मनाया गया । महाराजा अग्रसेन सेवा सदन ओमेक्स सिटी में स्थापना दिवसके उपलक्ष में एक विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा श्री युद्धवीर रहे और यजमान की भूमिका संजय गुप्ता एवं उनकी पत्नी पूजा ने निभाई। यज्ञ के अवसर पर आर्य यशपाल गोयल द्वारा यज्ञ की महत्वता और वैश्य समाज के प्रवर्तन महाराजा अग्रसेन जी का यज्ञ से जुड़ाव पर वर्णन किया गया वेद मंत्रों गायत्री महामंत्र के उच्चारण ने पूरे सदन को दिव्यता से भर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता ने की। तथा संचालन महामंत्री शैलेंदर सिंगला ने किया।

इस अवसर पर अतुल मंगला, धीरज मंगला, चांदीराम गुप्ता, डॉ अशोक सिंगला महेन्दर सिंगला, महेन्दर शास्त्री, मास्टर घनश्याम सिंगला,गर्ग एडवोकेट ललित बिंदल, राजेंदर मित्तल, ललित मित्तल,सीपी गोयल,यशपाल गोयल एवं एसपी मित्तल ने यज्ञ में आहुति प्रदान कर महाराजा अग्रसेन के सामाजिक और सेवा कार्यों को आगे बढ़ने का भी संकल्प लिया।

श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि:-

इस अवसर पर बोलते हुए श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि पलवल के वैश्य अग्रवाल समाज का एक सपना था कि अग्रवाल समाज की भी एक धर्मशाला पलवल के बाहरी क्षेत्र में एक ऐसे खुले स्थान पर हो जहां भव्य भवन का निर्माण हो सके तथा पार्किंग के लिए भी खुली जगह हो। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 का 28 जुलाई का दिन वैश्य अग्रवाल समाज के लिए गौरव का दिन था जब महाराजा अग्रसेन जी के आशीर्वाद एवं कुलदेवी माता लक्ष्मी जी की विशेष अनुकम्पा से पलवल के वैश्य अग्रवाल सम्माज का पलवल के बाहरी क्षेत्र में पलवल की पॉश कॉलोनी ओमेक्स सिटी फेस-1 में अपना भव्य एवं खूबसूरत अग्रसेन सेवा सदन (अग्रवाल धर्मशाला) के निर्माण का चिरप्रतीक्षित स्वपन पूरा हुआ था तथा यह दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हुआ। उल्लखनीय है गत वर्ष 28 जुलाई को ओमेक्स सिटी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन का उद्घाटन हरियाणा सरकार में तत्कालीन मंत्री एवं अम्बाला के विधायक श्री अशीम गोयल ने किया था तथा जमीन दानदाता तथा ओमेक्स ग्रुप के चेयरमेन श्री रोहताश गोयल मुख्य अतिथि थे। जिसमें वैश्य अग्रवाल समाज की राष्ट्रीय हस्तियों ने शिरकत इस स्मरः को ऐतिहासिक बनाया था।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button