Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र में CET परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, परीक्षार्थियों ने की सरकारी व्यवस्था की तारीफ II

कुरुक्षेत्र में CET परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न, परीक्षार्थियों ने की सरकारी व्यवस्था की तारीफ II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा में कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के दूसरे दिन की पहली शिफ्ट का एग्जाम खत्म हो गया है। 10 बजे शुरू हुआ यह एग्जाम 11.45 बजे तक चला। बाहर निकले परीक्षार्थियों ने कहा कि कल हुई 2 शिफ्टों से आज का पेपर आसान था। यह पेपर एवरेज था। इसके बाद दूसरी शिफ्ट का एग्जाम सवा 3 बजे से 5 बजे तक होगा। दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थी सेंटरों पर पहुंचने लगे हैं। आज करीब 6.73 लाख अभ्यर्थियों का एग्जाम है। वहीं नकल को रोकने के लिए पूरी सख्ती दिखाई जा रही है। जिला कुरुक्षेत्र में सुबह की शिफ्ट में 10,356 का CET का एग्जाम था, जिसमें 9,330 ने एग्जाम दिया। इसमें 1026 परीक्षार्थी अब्सेंट रहे। कुरुक्षेत्र में सोनीपत जिले के परीक्षार्थी एग्जाम के लिए थे। सरकार के द्वारा CET के एग्जाम के लिए की गई व्यवस्थाओं को लेकर परीक्षार्थियों ने बताया कि वे सरकार की व्यवस्था से खुश है। सेंटर तक लाने और ले जाने तक के लिए प्रबन्ध किया गया था। सरकार की इस व्यवस्था को देखकर वह बहुत खुश है और उन्होंने कहा कि आज तक ऐसी व्यवस्था किसी सरकार ने नहीं की जैसी व्यवस्था नायब सिंह सैनी सरकार ने की है II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button