Haryana
Trending

चोरी के आरोपी को किया काबू, चोरीशुदा घड़ियाँ, ईयरफोन बरामद II

चोरी के आरोपी को किया काबू, चोरीशुदा घड़ियाँ, ईयरफोन बरामद II

चोरी के आरोपी को किया काबू, चोरीशुदा घड़ियाँ, ईयरफोन बरामद:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में थाना शहर सिरसा पुलिस ने चोरी के एक मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी सरकुलर रोड, गली नं. 4, अबोहर (पंजाब) को गिरफ्तार कर चोरीशुदा सामान सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से एक लेडिज घड़ी, दो जेंट्स घड़ियाँ तथा एक मोबाइल ईयरफोन बरामद कि प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि दिनांक 24 जुलाई 2025 को संजीव कुमार पुत्र हेमराज निवासी 107 बी ब्लॉक सिरसा की शिकायत पर दर्ज किया गया था, जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने उसके बंद मकान का ताला तोड़कर सोने के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर लिया। शिकायत पर थाना शहर सिरसा में धारा 305, 331 (4) BNS के तहत अभियोग दर्ज किया गया। तफ्तीश के दौरान पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मोहित कुमार को काबू कर पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने उपरोक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और चोरीशुदा सामान की बरामदगी करवाई। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। आज दिनांक 27 जुलाई को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत जिला जेल सिरसा में भेजा गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button