Haryana
Trending

सरकारी भवनों के हरे-भरे वृक्ष काटे, पर्यावरण को पहुंचाया गया नुकसान II

सरकारी भवनों के हरे-भरे वृक्ष काटे, पर्यावरण को पहुंचाया गया नुकसान II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- दरखास्त. बाबत. गांव साहूवाला प्रथम, जिला सिरसा मे पटवार भवन व सरकारी पशुओ के होस्पीटल में लगे सरकारी वृक्ष बिना आज्ञा के काटे जाने बारे। प्रार्थी निवेदन करता है कि प्रार्थी गौरव कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव साहूवाला प्रथम, जिला सिरसा का रहने वाला है. और गावं में पटवार भवन और सरकारी होस्पीटल में हरे भरे सरकारी वृक्ष लगे हुए थे जो कि गांव के सरपंच ने बिना किसी की आज्ञा के और अपनी मनमर्जी से कटवा दिये है जो कि सरासर गलत है, क्योकिं उक्त वृक्ष पूरे हरे भरे थे और काफी वर्षों से लगे हुए थे। जो कि नाजायज तरीके से काट दिये गए है। अगर गांव के सरपंच ने इनको काटने बाबत कोई अनुमति किसी विभाग से ली है तो वह दिखाई जावे और. बताया जावे की उक्त वृक्ष किस आधार पर काटे गए है और इससे किसी को क्या परेशानी हो रही थी।

बिना किसी वजह के पर्यावरण का नुकसान क्यो किया गया है:-

बिना किसी वजह के पर्यावरण का नुकसान क्यो किया गया है। यह कि प्रार्थी ने इस बाबत दिनांक 15.07.2025 को वन विभाग. अधिकारी के. पास भी एक दरखास्त दर्ज करवाई थी। लेकिन उक्त दरखास्त पर आज तक कोई कार्यवाही अमल में ना लाई गई है और जिस कारण दोषी गलत काम कर रहे है और मनमर्जी चला रहे है। उक्त सारे मामले में कुछ अधिकारी भी मिले हुए है और जिस कारण यह सारा कार्य अपनी मनमर्जी से हो रहा है और उक्त दोषी को रोकने वाला कोई नहीं है, क्योकि दोषी की जान पहचान बडे अधिकारियों के साथ है आ उक्त दोषी कह रहे है कि हमने यह सारे पेड़ विभाग के अधिकारियों से अनुमति लेकर काटे है, अगर अनुमति लेकर काटे गए है तो किसकी अनुमति ली है गई है इस बाबत सारी जानकारी उपलब्ध करवाई जावे और गांव में हो रहे गलत कार्य को रोका जावे और गांव के सरपंच की गुण्डागर्दी को रोका जावे। अतः आप जनाब से प्रार्थना है कि उक्त दोषी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही. अमल में लाई जावे और सारे मामले की जांच किसी आला अधिकारी7 से करवाई जावे और किसकी आज्ञा से यह सारे पेड़ काटे गए है उसका पता लगाया जावे। आप की अति कृपा होगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button