भगवान के घर में बर्बरता दान पेटी लूटकर पुजारियों को पीटा, महिलाओं पर भी हमला II
भगवान के घर में बर्बरता दान पेटी लूटकर पुजारियों को पीटा, महिलाओं पर भी हमला II


भगवान के घर में बर्बरता दान पेटी लूटकर पुजारियों को पीटा, महिलाओं पर भी हमला:-
पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल जिले के गांव शेखसाई के भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर पर इनेलो के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व ने सैंकड़ो लोगों ने पुजारी और उनकी महिलाओं के साथ की मारपीट, पुजारी ने मंदिर के दान पत्र को लूट कर ले गए । पुजारियों की दर्जनों महिला और पुरुषों को किया घायल । यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई । खास बात यह है कि दान पेटी को लूटने के बाद सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही इन लोगों ने पुजारियों और उनकी महिलाओं के साथ मारपीट की लेकिन अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही।
पलवल में मंदिर में तांडव: पुलिस मौजूद, फिर भी दान पेटी लूटी:-
पलवल जिले के गांव शेषसाई में भगवान लक्ष्मी नारायण मंदिर के पुजारियों ने इनेलो के जिला अध्यक्ष अजीत बाबी के नेतृत्व गांव बांसवा के सैंकड़ो लोगों से मंदिर में घुसकर दान पात्र का ताला तोड़कर चंदे को निकालने के अलावा पुजारियों व महिलाओं के साथ मारपीट की ।मंदिर के पुजारियों व सेवारत महिलाओं ने चंदे के निकालने का विरोध किया तो उन्होंने गांव से महिलाओं व युवकों को बुलाकर पुलिस की मौजूदगी में पुजारियों व उनकी महिलाओं के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।मामला बढ़ता देख होडल के थाना प्रभारी व हसनपुर थाना प्रभारियों ने बीच-बचाव कर लोगों को शांत करा रहे थे लेकिन यह लोग पुलिस के सामने भी नहीं माने और इन्होंने पुजारियों और उनकी महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की जिस घटना की मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है यह घटना उस समय हुई जब होडल थाना प्रभारी ओर हसनपुर थाना प्रभारी मौके पर मौजूद थे कि किस तरह से यह लोग दान पेटी को लूटकर ले जा रहे हैं और किस तरह से मारपीट कर रहे हैं। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया।
गांव बांसवा के लोगों ने मार्च महीने में मंदिर पर कब्जे की कोशिश:-
गांव बांसवा के लोगों ने मार्च महीने में मंदिर पर कब्जे की कोशिश की लेकिन जिला प्रशासन ने कब्जे को विफल कर दिया था और इन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए थे लेकिन पुलिस द्वारा उस मामले में आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई तो इन लोगों के हौंसले फिर बुलंद हो गए ओर रविवार को गांव बांसवा के इनेलो नेता अजीत बॉबी गांव के पांच सौ से अधिक संख्या में लोगों को लेकर गांव शेखसाई में भगवान लक्ष्मी नारायण के मंदिर परिसर में पहुंच गए जंहा उन्होंने मंदिर के हाल में रखे दान पात्र को खोलकर दान के पैसों को निकलवा लिया।मंदिर के पुजारियों को इस घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने डायल 112 पुलिस व कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही होडल थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल व हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार मंदिर में घटनास्थल पर पहुंच गए।मंदिर के पुजारी हरीराम ,सुनिल कुमार ,रामेश्वर सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि वह सात सौ वर्ष से अधिक समय से उनके मंदिर पर पूजा अर्चना करते चले आ रहे हैं।गांव बांसवा कुछ लोग मंदिर पर कब्जा करना चाहते है।उन्होंने बताया कि इसी योजना के तहत दूसरी बार भंडारे का आयोजन का नाम लेकर इनेलो के नेता अजीत बॉबी गांव के सैंकड़ो के साथ मंदिर परिसर में आए जंहा उन्होंने मंदिर के हाल में दान पात्र से पैसे निकालने के बाद दूसरे दान पात्र को खोलने की कोशिश की तो महिलाओं के साथ मिलकर पुजारियों व सेवारत महिलाओं के साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।मंदिर में हुई मारपीट की घटना पुलिस के सामने हुई लेकिन सैंकड़ो की संख्या में गांव बांसवा ग्रामीण नहीं रुके वह महिलाओं के साथ मारपीट करते रहे ।मारपीट व झगड़े का सिलसिला दो घंटे से अधिक चला ।घटना के दौरान थाना प्रभारी कंट्रोल रूम से पुलिस फोर्स की मांग करते रहे लेकिन सीईटी का पेपर होने के कारण पुलिस व्यस्त रही।बाद में डीएसपी विवेक चौधरी भारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंच गए।
पुजारियों ने कहा कि मार्च महीने में गांव के लोग मंदिर पर कब्जा करने की कोशिश कर चुके लेकिन तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन व जिला उपायुक्त डॉ. हरिश कुमार वशिष्ठ ने मंदिर पर कब्जा होने से रोकने के बाद केस दर्ज करवाया ।इस केस में पुलिस प्रशासन राजनैतिक दबाब के चलते गिरफ्तार नहीं कर पाया।हसनपुर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद केस दर्ज कर दिया जायेगा।खबर लिखे जाने तक गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



