Haryana
Trending

सिरसा मे चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा मे चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि दिनांक 23.07.2025 को अमनदीप सिंह पुत्र अशोक निवासी गांव खुईयां नेपालपुर, जिला सिरसा की मोटरसाइकिल Hero Splendor Plus (HR24Y-5402) तारा बाबा कुटिया, रानियां रोड, सिरसा से चोरी हो गई थी। इस शिकायत पर थाना शहर सिरसा में अभियोग संख्या 387/2025 धारा 305(बी) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। अनुसन्धान के दौरान ASI जसवंत सिंह द्वारा की गई कार्यवाही में दिनांक 27.07.2025 को गुप्त सुचना के आधार पर आरोपी मलकीत उर्फ अजय पुत्र पप्पु राम, निवासी फ्लैट नं. 0164-C, सेक्टर 19, हुड्डा, हाल इंद्रा विकास कॉलोनी बेगू रोड सिरसा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसे नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया, । आरोपी को माननीय अदालत मे पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button