सिरसा में पहली बार पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन II
सिरसा में पहली बार पंजा लड़ाओ प्रतियोगिता का आयोजन II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- न्याल आर्म रेसलर ग्रुप की तरफ से गत दिवस स्थानीय युवक साहित्य सदन में पंजा लड़ाओं प्रतियोगिता की आयोजन किया गया जिसके मुख्यातिथि जयदेव सहदेव चैरीटेबल टस्ट के प्रधान ललित जैन थे जबकि अध्यक्षता लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने की। इस कार्यकम के विशिष्ठ अतिथी के रूप में प्रमुख समाज सेवी एवं संगीतकार मानक चन्द जैन तथा समाज सेवी संजीव देवगुण थे। यह जानकारी कुलविन्द्र सिंह वधवा ने दी। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता सिरसा में प्रथम बार आयोजित की गई हैं जिसमें अमृतसर, हनुमानगढ़, हिसार, सिरसा से प्रतिभागियों ने भाग लिया। इससे पूर्व संस्था के संचालक न्याल वधवा ने मुख्यातिथि ललित जैन, अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, मानक चंद जैन तथा संजीव देवगुण का स्वागत किया तथा ललित जैन ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से हाथों का शरीरिक व्यायाम भी हो जाता हैं तथा बच्चों में स्फूर्ति आ जाती हैं तथा बच्चें ताकतवर बनते हैं और कंधे भी मजबूत होते हैं। इस अवसर पर स्वामी रमेश साहुवाला ने कुलविन्द्र वधवा एवं न्याल वधवा को इस तरह की प्रतियोगिता करवाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि विभिन्न शहरों से बच्चें सिरसा आए हैं और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। उन सब के लिए मैं उज्जवल भविष्य की कामना करता हॅूं। उन्होंने बताया 60 कि.ग्रा. से नीचे मंे नोहर से नदीम को प्रथम पुरस्कार, अरीज भट्टी को द्वितीय पुरस्कार तथा राघव मैहता को तृतीय पुरस्कार मिला। 60 कि.ग्रा. से 70 कि.ग्रा. में अंकित भट्टी को प्रथम पुरस्कार, वंश को द्वितीय पुरस्कार एवं मिंकल सनेजा को तृतीय पुरस्कार मिला। 70 कि.ग्रा. से 80 कि.ग्रा. में आशीष सुरी को प्रथम पुरस्कार, अंकित को द्वितीय पुरस्कार, अमन राजपुत को तृतीय पुरस्कार मिला। अमृतसर से मैन आॅफ मैच आशीष सूरी रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथी ललित जैन, अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, समाज सेवी मानक चंद जैन एवं संजीव देवगुण को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



