सिरसा पुलिस का जागरूकता अभियान: नशा, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर दिया संदेश II
सिरसा पुलिस का जागरूकता अभियान: नशा, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर दिया संदेश II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस प्रशाससिरसा पुलिस का जागरूकता अभियान: नशा, साइबर फ्रॉड और महिला सुरक्षा पर दिया संदेशन सिरसा द्वारा आमजन को जागरूक करने हेतु एक विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत प्रबंधक महिला थाना सिरसा ने गांव सिकंदरपुर के लोगों को किया जागरूक। इस कार्यक्रम के माध्यम से नशा, साइबर फ्रॉड, महिला विरुद्ध अपराधों तथा यातायात नियमों को लेकर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना केवल पुलिस ही नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा समाज का सबसे बड़ा दुश्मन है, जिसे जड़ से खत्म करने हेतु हर व्यक्ति को सहयोग करना होगा। इस अभियान में ग्राम पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं, व यूथ क्लबों से सहयोग की अपील की गई ताकि युवाओं को नशे से दूर कर उन्हें शिक्षा व खेल की दिशा में प्रेरित किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया जा रहा है। कई नशाग्रस्त युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है और उनका इलाज कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ा गया है। साइबर अपराधों के प्रति भी लोगों को सतर्क किया गया। सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्तियों से संपर्क न करने, अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करने और किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930 या वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया। महिलाओं की सुरक्षा व अधिकारों को लेकर भी विशेष जानकारी दी गई। महिलाओं व बच्चियों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श के बीच अंतर को समझाया गया और उन्हें इसके प्रति सतर II #newstodayhry @newstodayhry



