Haryana
Trending

गांव भिडूकी में किसान नेता जवाहर डागर व सुनील रजोलका का भव्य स्वागत II

गांव भिडूकी में किसान नेता जवाहर डागर व सुनील रजोलका का भव्य स्वागत II

गांव भिडूकी में किसान नेता जवाहर डागर व सुनील रजोलका का भव्य स्वागत:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज ):- भिडूकी (होडल), 28 जुलाई: गांव भिडूकी में एक विशेष किसान संवाद कार्यक्रम के दौरान इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) के वरिष्ठ किसान नेता जवाहर सिंह डागर और युवा नेता सुनील रजोलका का जोरदार स्वागत किया गया। पारंपरिक रीति से दोनों नेताओं को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक INLD हलका अध्यक्ष मुंशी राम रहे, जबकि मंच संचालन का दायित्व किसान सेल के प्रधान महासचिव अशोक रावत ने निभाया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान सेल के जिला अध्यक्ष जवाहर डागर व वरिष्ठ युवा नेता सुनील रजोलका ने कहा कि “हरियाणा में केवल इंडियन नेशनल लोकदल ही किसानों की असली हितैषी पार्टी है।” उन्होंने याद दिलाया कि किसान आंदोलन के दौरान एकमात्र विधायक जिन्होंने न सिर्फ खुले तौर पर समर्थन किया बल्कि अपने विधायक पद से इस्तीफा भी दिया, वह थे अभय सिंह चौटाला।

INLD को बताया किसानों की असली आवाज:-

नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में किसान हर स्तर पर शोषित है ,न बिजली समय पर मिल रही, न खाद। डीएपी खाद की किल्लत और कालाबाजारी चरम पर है, जिससे रबी और खरीफ दोनों फसलों पर असर पड़ रहा है। वहीं, बढ़ती कीमतें और भ्रष्टाचार के कारण किसान कर्ज में डूब रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा युवाओं को रोजगार देने के वादे पर भी विफल रही है। हरियाणा में रोज़ाना चोरी, डकैती और हत्याएं हो रही हैं। यह राम राज्य नहीं, अराजकता है।”INLD नेताओं ने वादा किया कि यदि पार्टी सत्ता में आती है तो: किसानों के कर्ज होंगे पूर्णतया माफ 24 घंटे बिजली व पानी की व्यवस्था होगी खाद की कीमतें होंगी नियंत्रित राज्य में रामराज्य की परिकल्पना को साकार किया जाएगा कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में रघुराज जैलदार, सोनी मास्टर, बंसी फोरमैन, उदय सिंह, मास्टर खिम्मन, सरपंच अमीचंद, थानेदार बच्चों, बलवंत सरपंच, शेर सिंह प्रधान, प्रताप सिंह, शिवदत्त, तेज सिंह, सरपंच इंद्राज तथा जीतू मेंबर शामिल रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button