बलिदान और प्रेरणा की मिसाल: हरियाणा में मनाया गया शहीद उधम सिंह दिवस II
बलिदान और प्रेरणा की मिसाल: हरियाणा में मनाया गया शहीद उधम सिंह दिवस II


इंद्री-(सुभाष चंद):- हरियाणा कांबोज सभा द्वारा शिरोमणि शहीद उधम सिंह के 85वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में इंद्री अनाज मंडी में सोमवार को राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा और विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सभी गणमान्य व्यक्तियों ने शिरोमणि शहीद उधम सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया।वीओ इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने हरियाणा कंबोज सभा को सामाजिक एवं विकास कार्यों के लिये 11 लाख रुपये देने की घोषणा की तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा द्वारा संदेश के माध्यम से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने शहीद उधम सिंह कंबोज को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका बलिदान स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में अमर है। देश को स्वतंत्र करवाने में अनेक स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान दिया। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हम उन महान पुरुषों को याद करते है तथा इन आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को इतिहास से जोड़ने का कार्य कर रहे है।उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए हमें विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में मिलकर आगे बढ़ना होगा। जिसके लिए सबकी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं में नई ऊर्जा भरते हैं और देश के प्रति कर्तव्य की भावना को जागृत करते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपने अधिकारों के साथ-साथ मतदान, सामाजिक सद्भाव जैसे कर्तव्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया। हरियाणा के सहकारिता, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि शिरोमणि शहीद उधम सिंह जी का जीवन वास्तव में प्रेरणा का स्रोत है, और देश के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान तथा उनकी बहादुरी अत्यंत प्रशंसनीय है। शहीद उधम सिंह एक सच्चे देशभक्त थे जिन्होंने अपने देश की आजादी के लिए अथक संघर्ष किया। आज के दिन, हम उनके बलिदान को स्मरण करते हैं और उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमें उधम सिंह के शहीदी दिवस पर उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का प्रयास करना चाहिए। उधम सिंह का बलिदान हमें देशभक्ति और साहस की भावना से प्रेरित करता है।। #newstodayhry @newstodayhry



