नशा मुक्त गांव के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग II
नशा मुक्त गांव के लिए सड़कों पर उतरे ग्रामीण, प्रशासन से की सख्त कार्रवाई की मांग II


यमुनानगर-(मनदीप कौर):- बढ़ते नशे के विरोध में ग्राम पंचायत सारन के ग्राम वासियों ने बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर अनाज मंडी के सामने प्रदर्शन किया व जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा सारन ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के अंदर सामाजिक तत्वों द्वारा बड़ी मात्रा में नशा बेचा जा रहा है। जिसको लेकर युवा पीढ़ी नशे से प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि नशा बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ ग्राम पंचायत ने एक मुहिम भी चलाई है उसके बावजूद भी गांव में नशा कम नहीं हो रहा। बल्कि आसपास के लोग भी यहां आकर नशा करते हैं और गली, मोहल्ले, चौक चौराहों पर नशा करने वाले लोग खड़े रहते हैं जिसके चलते गांव की मां बहनों का निकलना भी दुभर हो गया है। उन्होंने कहा कि इन नशा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हमने ज्ञापन के माध्यम से उन नशा बेचने वालों की भी सूची दी है जो गांव में इस तरह का काम करते हैं। हमें उम्मीद है कि पुलिस प्रशासन इस पर सख्त कार्रवाई करेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



