Haryana
Trending

शिवानी गर्ग के सिर सजा मिसेज तीज का ताज, रोटरी क्लब का मंच बना नारी गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक II

शिवानी गर्ग के सिर सजा मिसेज तीज का ताज, रोटरी क्लब का मंच बना नारी गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक II

शिवानी गर्ग के सिर सजा मिसेज तीज का ताज, रोटरी क्लब का मंच बना नारी गरिमा और सांस्कृतिक वैभव का प्रतीक :-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रोटरी क्लब पलवल संस्कार द्वारा हरियाली तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, सांस्कृतिक छटा और नारी सशक्तिकरण के रंगों से सराबोर होकर मनाया गया। इस भव्य आयोजन में जहां एक ओर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांधा, वहीं दूसरी ओर क्लब की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाकर भविष्य की दिशा तय की गई। वर्ष 2025-26 के लिए क्लब की कमान मोहित गोयल को अध्यक्ष, रोहित गुप्ता को सचिव और रचित सिंगला को कोषाध्यक्ष के रूप में सौंपी गई। तीनों को क्लब कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट व जिला चेयर एडमिन डॉ. अंजलि जैन ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महिलाओं की शानदार सोलो परफॉर्मेंस और पारंपरिक रैंप वॉक रहा। इसी रैंप वॉक में आत्मविश्वास और गरिमा के साथ प्रस्तुति देने वाली शिवानी गर्ग को “मिसेज तीज” के खिताब से नवाजा गया। निर्णायकों की भूमिका में RJ रोटेरियन भावना शर्मा, हेमा गोयल, ममता गुप्ता और सृष्टि सिंगला मौजूद रहीं, जिन्होंने शिवानी गर्ग के आत्मविश्वास, वेशभूषा और प्रस्तुति की मुक्तकंठ से सराहना की। शिवानी गर्ग, जो क्लब की सक्रिय सदस्य भी हैं, नारी गरिमा की प्रतीक बनकर इस आयोजन का चेहरा बनीं और महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में कई रोचक गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के दौरान क्लब में 6 नए सदस्यों को रोटरी पिन पहनाकर सदस्यता दिलाई गई, जिससे क्लब की सक्रियता और सेवाभाव में नई ऊर्जा का संचार हुआ। अंत में क्लब की नव नियुक्त टीम ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया और यह घोषणा की कि रोटरी क्लब पलवल संस्कार आगामी 14 दिसंबर को सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करने जा रहा है, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button