Haryana
Trending

पत्रकारों की मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू II

पत्रकारों की मांगों को लेकर श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेशव्यापी अभियान शुरू II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- पत्रकारों की लंबित मांगों को लेकर पलवल में सौंपा गया प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र, श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी अभियान का हुआ शुभारंभ पलवल, 29 जुलाई श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा ने पत्रकारों के हक और अधिकारों को लेकर प्रदेशव्यापी अभियान की शुरुआत करते हुए सोमवार को पलवल में जिला उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम मांग पत्र सौंपा। यह मांगपत्र पत्रकारों की वर्षों से लंबित समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से सौंपा गया है। यह जानकारी संघ की पलवल इकाई के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ पत्रकार भूषण ओलिहान ने दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान संघ की संस्थापक एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल के नेतृत्व में पूरे हरियाणा में चलाया जा रहा है, जिसमें जिला स्तर पर पत्रकारों की मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाया जाएगा। ओलिहान ने बताया कि पलवल इकाई की ओर से आज सौंपे गए मांगपत्र में पत्रकारों की सुरक्षा, मान्यता, बीमा, पेंशन, आवासीय योजनाओं में प्राथमिकता जैसी मांगें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं, लेकिन खुद उनके हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है। मांगपत्र सौंपने के इस अभियान में पलवल इकाई के सभी पदाधिकारी और सदस्य शामिल रहे, जिनमें प्रमुख रूप से प्रवीण आहूजा, राजकुमार भाटिया, अशोक सरदाना, कृष्ण कुमार छाबड़ा, महेश बडगूजर, राकेश गर्ग, सुखदेव तेवतिया, सौरभ वर्मा, सतबीर, मजलिस और अलका का नाम उल्लेखनीय है। संघ के नेताओं ने चेताया कि यदि सरकार पत्रकारों की मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं करती, तो संघ इस आंदोलन को और अधिक व्यापक स्तर पर ले जाएगा।। #newsstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button