झोरड़ रोही में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार प्रदर्शन II
झोरड़ रोही में आयोजित खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में छात्रों का शानदार प्रदर्शन II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र के गांव झोरड़ रोही स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को लड़कों की दो दिवसीय खंड स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि भगवंत सिंह, चेयरमैन प्रतिनिधि गुरमेल सिंह , पूर्व सरपंच नछतर सिंह, कमलजीत सिंह , एस एम सी सदस्यों, गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार बाबा बिचित्र सिंह व प्रिंसिपल मनोज खुराना ने अपने कर कमलों द्वारा की | प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को आशीर्वाद देकर खेलों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की प्रेरणा देते हुए खंड स्तरीय खेलों में अच्छा प्रदर्शन कर आगे जिला स्तरीय खेलों में भी चयनित होने की प्रेरणा दी। झोरड़ रोही में आयोजित (लड़के) दो दिवसीय खंड स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में आसपास गांवों के करीब 400 स्कूली बच्चों एवं पीटीआई, डीपीई खेलों में हिस्सा लेने के लिए हर्षोल्लास के साथ पहुंचे।दो दिवसीय रोड़ी पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से प्रवक्ता शारिरिक शिक्षा चरणजीत सिंह रंगा ने बताया कि हमारे स्कूली बच्चों ने दोनों दिन प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में अंडर 17 आयु वर्ग में (लड़के) 200 मीटर दौड़ में लवजोत ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि द्वितीय स्थान पर कमल पुरी रहे।इसी तरह अंडर 19 आयु वर्ग में (लड़के) बलजिंद्र प्रथम स्थान पर जबकि विनायक द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 19 आयु वर्ग में डिस्कस थ्रो रुप सिंह द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 17 में 1500 मीटर दौड़ में लव दीप द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 19 में 1500 मी दौड़ में मनदीप द्वितीय स्थान पर रहा। अंडर 17 में हाई जम्प में अकाशदीप द्वितीय स्थान पर रहा। रोड़ी पीएम श्री विद्यालय के बच्चों के जोनल टूर्नामेंट में मंगलवार को अंडर 17 में 100 मी दौड़ में अमोल प्रीत प्रथम तथा हरजिंदर तृतीय स्थान पर रहा। 400 मी दौड़ में नवदीप सिंह प्रथम रहा। ट्रीपल जम्प में अनमोल प्रीत प्रथम रहा। लांग जम्प में अनमोल प्रीत द्वितीय स्थान पर रहा। 4 गुणा 100 मी में कमल पूरी अनमोल प्रीत हरजिंदर ने बाजी मारी। अंडर 19 में 5000 मी में साहिल प्रथम स्थान पर जबकि जोत द्वितीय स्थान पर रहा। इसी तरह कबड्डी टूर्नामेंट में अंडर 17 में फाइनल मुकाबले में रोड़ी पीएम श्री विद्यालय की टीम ने पंजुआना पब्लिक स्कूल की टीम को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नागोकी की खो-खो अंडर -19 टीम ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झोरड़ रोही को पछाड़ कर खंड में प्रथम स्थान प्राप्त किया इससे पहले खेलकूद प्रतियोगिता में पहले आरोही मॉडल स्कूल झिड़ी को सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल में जगह बनाई । दूसरे दिन खेल प्रतियोगिता में विद्यालय के नवजोत सिंह ने डिस्कस थ्रो और शाट पुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया ।योगा में अनेश ने तृतीय स्थान हासिल किया।सोमवार, मंगलवार दोनों दिन विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था जोकि आज समापन हुआ। खंड स्तरीय खेलों में अच्छा प्रर्दशन कर विजेता प्रतिभागियों को आगे जिला स्तरीय खेलों में हिस्सा लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ ।। #newstodayhry @newstodayhry



