चूरापोस्त तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार • 03 किलो 120 ग्राम चूरापोस्त बरामद II
चूरापोस्त तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार • 03 किलो 120 ग्राम चूरापोस्त बरामद II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सफलता हाथ लगी है। इस अभियान के तहत निरीक्षक धर्मबीर सिंह के निर्देशन अनुसार उप नि. नरेश कुमार, सीआईए ऐलनाबाद के नेतृत्व में की गई कार्यवाही में 03 किलो 120 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर एक आरोपी को काबू किया गया है। पुलिस टीम जब दिनांक 29.07.2025 को गांव करीवाला क्षेत्र में गश्त पर थी, उसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया और भागने की कोशिश करने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में उसकी पहचान फतेह सिंह पुत्र तिर्लोक सिंह निवासी करीवाला के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 03 किलो 120 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुई ।I #newstodayhry @newstodayhry



