Haryana
Trending

सिरसा में छीना-झपटी की वारदात का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा में छीना-झपटी की वारदात का खुलासा, दोनों आरोपी गिरफ्तार II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा सम्पति विरुध अपराधो की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के दौरान सिरसा पुलिस ने छीना-झपटी की वारदात को किया चंद घंटों में सुलझाया, दोनों आरोपीयान गिरफ़्तार कर लिये गये है। प्रबन्धक थाना शहर सिरसा उप नि0 चरणजीत सिहं ने बताया कि दिनांक 28.07.2025 को थाना शहर सिरसा पुलिस को एक छीना-झपटी की वारदात की सूचना प्राप्त हुई। पीड़ित दारा सिंह पुत्र लालू राम निवासी कागदाना ने बताया कि जब वह अम्बेडकर चौक सिरसा से जनता भवन रोड की ओर जा रहा था, तो होली हॉस्पिटल के पास एक अज्ञात युवक ने भूख का बहाना बनाकर 5000/- रुपये जबरन छीन लिए और एक साथी के साथ मोटरसाइकिल पर फरार हो गया। अनुसन्धान के दौरान पुलिस ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोटरसाइकिल के मालिक का पता किया गया जो नरेश कुमार पुत्र राम लाल निवासी ऐलनाबाद के नाम पर रजिस्टर्ड है। दिनांक 29.07.2025 को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव माधोसिधाना के पास से आरोपी नरेश कुमार पुत्र राम लाल मैहता वासी वार्ड न0 13 रिलायस पैट्रोल पम्प के पिछे वाली गली सिरसा रोड़ ऐलनाबाद हाल वार्ड न0 405 काण्डा कालोनी सिरसा, व किरण कुमार पुत्र हरवन्स लाल भाट वासी वार्ड न0 12 नमस्ते चौक शनि मन्दिर वाली गली ममेरा रोड़ ऐलनाबाद सिरसा को मोटरसाइकिल सहित काबू किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया और छीने गए 5000 रुपये में से 2000-2000 रुपये की राशि बरामद करवाई। वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी कब्जा पुलिस में ली गई।आरोपीयान को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत मे भेजा गया है । । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button