सिरसा पुलिस को नशा विरोधी अभियान में सफलता, अफीम सप्लायर गिरफ्तार II
सिरसा पुलिस को नशा विरोधी अभियान में सफलता, अफीम सप्लायर गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त विशेष अभियान के अंतर्गत थाना सिविल लाईन सिरसा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अभियोग संख्या 257 दिनांक 14.6.2025 धारा 17B/61/85 एनडीपीएस एक्ट में वांछित नशा सप्लायर आरोपी आरोपी अमित कुमार पुत्र सुरेन्द्र वासी कर्मसाना को उच्च् नायायालय चण्डीगढ से जमानत करवाने उपरान्त आत्मसमपर्ण करने पर शामिल तफतीश करके गिरफ्तार किया गया है । इस अभियोग मे 77 ग्राम अफीम बरामद की गई थी । जिसने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ अफीम मुकेश पुत्र रामकुमार वासी कोटली को बेची थी । आरोपी को औपचारिक गिरफ्तारी उपरान्त जमानत पर नियमानुसार रिहा किया गया। सिरसा पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी या नशीले पदार्थों से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का नशा मुक्त सिरसा बनाने का अभियान लगातार जारी रहेगा II #newstodayhry @newstodayhry



