
सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) :- इनेलो विधायक अभय चौटाला का बड़ा दावा हरियाणा में कांग्रेस , भाजपा और जजपा को जनता ने नकार दिया है। अब हरियाणा में इनेलो और बसपा की सरकार बनेगी। कल रानियां में अर्जुन चौटाला के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। अभय चौटाला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर बरसे। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो और जजपा को भाजपा की बी टीम कहने पर अभय चौटाला ने किया पलटवार। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पिछले 10 साल से हरियाणा की जनता के आँख में धूल झोंक रहे है। राज्यसभा चुनाव में हार के डर से कांग्रेस पीछे भाग रही। राज्यसभा चुनाव के चलते भी कांग्रेस भाजपा से मिली हुई है। चुनाव में हार जीत का खेल तो चलता रहता है। कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार को उतारना चाहिए था। कांग्रेस पार्टी में बिखराव दिखाई देता। हरियाणा प्रदेश में झूठ की राजनीति करते है हुडा। सबसे बड़े गद्दार है हुडा। हरियाणा में भूपेंद्र सिंह हुडा और उसका बेटा दीपेंद्र सिंह हुडा भाजपा के साथ मिलकर राजनीति करते है। मेरे खिलाफ बोलने से पहले सोचना चाहिए। आगे भविष्य में अगर हुड्डा परिवार ने कोई दोबारा से कोई आरोप लगाया तो इनेलो की आईटी टीम करारा जवाब देगी।अपनी जुबान पर लगाम लगाए हुडा।। @newstodayhry #newstodayhry