Haryana
Trending

जरूरतमंदों के लिए जीवनदान: गुरुग्राम में 31 जुलाई को हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन II

जरूरतमंदों के लिए जीवनदान: गुरुग्राम में 31 जुलाई को हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन II

गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम के धोबी घाट चौक स्थित राजवंशी होटल में गुरुग्राम टेंट डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह उनका नौवां कैंप था, जिसमें अब तक 100 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया है। हर साल 31 जुलाई को आयोजित यह कैंप लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों की मदद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस पहल में हर साल बढ़चढ़ कर लोग भाग लेते हैं, जिससे रक्त की कमी कभी न हो और जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। रक्तदान महादान है, और इस प्रयास को देखकर प्रेरणा मिलती है कि हम सभी मिलकर समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकते हैं। जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त मिल सके इसके लिए सभी का कर्तव्य और फर्ज बनता है कि आप अगर आप रक्तदान कर सकते हैं तो रक्तदान साल में एक या दो बार जरूर करें II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button