Haryana
Trending

करनाल में आज HTET लेवल 2 TGT का एग्जाम था, जिसको लेकर 22 सेंटर बनाए गए II

करनाल में आज HTET लेवल 2 TGT का एग्जाम था, जिसको लेकर 22 सेंटर बनाए गए II

करनाल-(सुभाष गुप्ता):- करनाल में आज HTET लेवल 2 TGT का एग्जाम था, जिसको लेकर 22 सेंटर बनाए गए थे, ये एग्जाम 10 बजे शुरू हुआ था और 12.30 बजे खत्म हुआ , इस एग्जाम को देने के लिए 6729 अभ्यार्थियों ने आना था। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे, जो अभियार्थी एग्जाम देकर बाहर निकले , सबकी अपनी अपनी बातें थी, कोई इस बात से खुश था कि HTET में लोकल सेंटर आता है, और कोई इस बात से मायूस की पेपर lengthy था, वहीं कई के चेहरे खिले हुए थे कि पेपर अच्छा हो गया, और जो लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं वो सफल हो सकती है। आपको बता दें कि दो दिन के भीतर 3 शिफ्ट में करनाल में साढ़े 13 हजार से ज्यादा अभियार्थी HTET की परीक्षा देने के लिए करनाल में आए हैं और व्यवस्था से खुश नजर आए हैं। HTET में 3 लेवल के एग्जाम होते हैं कल लेवल 3 का एग्जाम हुआ तो आज सुबह लेवल 2, और अब लेवल 1 का एग्जाम होगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button