कुरुक्षेत्र हरियाणा की A++ ग्रेड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा।।
कुरुक्षेत्र हरियाणा की A++ ग्रेड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र हरियाणा की A++ ग्रेड कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की निर्माणाधीन बिल्डिंग में विजिलेंस की टीम ने मारा छापा। विजिलेंस की टीम यूनिवर्सिटी पहुंची और कुलपति कार्यालय के पास बन रही चार बिल्डिंग से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल शुरू की। यह कार्रवाई देर शाम तक चलती रही। जानकारी के मुताबिक, दीदार नगर निवासी नौशाद अली ने इस बिल्डिंग के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और गोलमाल की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने निर्माण शाखा के एक्सइएन पंकज शर्मा, SDO राजेश मोगा और टी-मेट बुरान अहमद की भूमिका पर सवाल उठाए और कमीशन लेने के आरोप भी लगाए है उधर, टीम ने मौके पर मौजूद एक्सईएन से जवाब-तलबी की। साथ में संबंधित रिकॉर्ड व फाइलों को अपने कब्जे में लिया। शिकायतकर्ता ने बनाई जा रही बिल्डिंग में घटिया सामग्री के इस्तेमाल, निर्माण में पारदर्शिता की कमी और भुगतान में गड़बड़ी के आरोप भी शामिल हैं। इस बिल्डिंग का निर्माण साल 2018 में शुरू हुआ था। बिल्डिंग चार मंजिला है, जिसका काफी काम होना बकाया है। फिलहाल ठेकेदार के काम छोड़ने की वजह से काम ठप पड़ा है। बिल्डिंग के निर्माण को लेकर पहले भी कई बार शिकायत हो चुकी है।एक्सइएन पंकज शर्मा ने बताया कि टीम ने 3 दिन पहले उनको जांच में शामिल होने के निर्देश दिए थे। आज टीम जांच के लिए यूनिवर्सिटी में आई थी। जांच के लिए टीम ने कागज, फाइल और रिकॉर्ड मंगवाया था, जिसे टीम के हवाले कर दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry



