Haryana
Trending

लैंड पूलिंग नीति के विरोध में फतेहगढ़ साहिब के AAP किसान विंग महासचिव ने छोड़ा पद II

लैंड पूलिंग नीति के विरोध में फतेहगढ़ साहिब के AAP किसान विंग महासचिव ने छोड़ा पद II

फतेहगढ़ साहिब-(गुरदीप सिंह):- पंजाब सरकार द्वारा लाई गई लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में आज आम आदमी पार्टी किसान विंग जिला फतेहगढ़ साहिब के जिला महासचिव गुरमीत सिंह रामगढ़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए लैंड पूलिंग स्कीम हानिकारक है। उनके 92 विधायकों में से कोई भी विधायक इस लैंड पूलिंग स्कीम के बारे में बात नहीं कर रहा। इस मौके पर बात करते हुए गुरमीत सिंह रामगढ़ ने कहा कि उन्होंने अपने पद से इस्तीफा पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बनाई गई लैंड पूलिंग पॉलिसी के विरोध में दिया है क्योंकि यह पॉलिसी किसानों के लिए नुकसानदायक है। सरकारें किसानों की जमीन हड़पना चाहती हैं। इसका भारी स्तर पर विरोध शुरू हो चुका है और आप सरकार को यह पॉलिसी वापस लेनी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार की नीतियां किसानों के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 92 विधायकों को भी चाहिए कि वे इस पॉलिसी के खिलाफ बोलें ताकि किसानों को बचाया जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button