हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो का नशा तस्करी पर प्रहार 10.52 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू II
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो का नशा तस्करी पर प्रहार 10.52 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो का नशा तस्करी पर प्रहार 10.52 ग्राम हेरोइन सहित युवक काबू बस स्टैंड सिरसा पर पकड़ा गया युवक, NDPS एक्ट की धारा 21B/61/85 के तहत मामला दर्ज किया गया । हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यूनिट सिरसा की टीम उप निरीक्षक तरसेम सिंह के निर्देशन में एएसआई गुरलाल सिंह, की टीम ने नशा तस्करी की रोकथाम हेतू बस स्टैंड सिरसा मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक पुलिस वाहन देखकर अचानक मुड़कर भागने लगा, जिसे शक के आधार पर मौके पर काबू किया गया व नियमानुसार तलाशी ली तो 10.52 ग्राम हेरोइन बरामद हुई . आरोपी की पहचान अनुप ठकराल पुत्र सोहन लाल, निवासी रानिया रोड, सिरसा के रुप मे हुई। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया।आरोपी के विरुद्ध थाना सिविल लाइन सिरसा में धारा 21B/61/85 NDPS एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई थाना सिविल लाइन द्वारा की जा रही है ।। #newstodayhry @newstodayhry



