माँ की गोद वेलफेयर ट्रस्ट को मिला पर्यावरण सेवा का सम्मान II
माँ की गोद वेलफेयर ट्रस्ट को मिला पर्यावरण सेवा का सम्मान II


बड़ागुढ़ा-(गुरनैब दंदीवाल):- क्षेत्र में माँ की गोद वैलफेयर ट्रस्ट की टीम हरियाणा और पंजाब में नेक कल्याणकारी कार्यों में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है, जो वास्तव में प्रेरणादायक है। इसी नेक कार्य को देखते हुए, पंजाब के गांव अकलिया तलवंडी की प्रकृति प्रेमी खुशइंदर सिंह चमकौर साहिब मोर्चा , हमीर सिंह पत्रकार, राजिंदर धनौला सामाजिक कार्यकर्ता संघर्ष समिति तलवंडी आकलिया, समिति अध्यक्ष सुखदीप सिंह, गुरमेल सिंह सचिव, मनप्रीत सिंह मीडिया, खुशवीर सिंह और एडवोकेट जसविंदर सिंह करमगढ़ औतांवाली आदि टीम ने माँ की गोद वेलफेयर ट्रस्ट को सम्मानित किया है, जो हमारे लिए गर्व की बात है। समाजसेवी स्वराज सिंह झोरड़ रोही और मनजीत सिंह मलड़ी ने बताया कि उन्होंने टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि ट्रस्ट को यह सम्मान मिलना हमारे लिए बहुत बड़ी प्रेरणा है। उन्होंने बताया कि अब तक माँ की गोद वैलफेयर ट्रस्ट टीम द्वारा लगभग 6500 पौधे लगाए जा चुके हैं और हम उनकी देखभाल भी कर रहे हैं। हमारी टीम की सोच है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए ताकि प्रकृति को बचाया जा सके। पर्यावरण संरक्षण के लिए हमने पिछले काफी समय से पेड़ पौधे लगाने की मुहिम शुरू की है और यह मुहिम भविष्य में और भी विस्तार से जारी रहेगी। तलवंडी अकलिया की प्रकृति प्रेमी टीम द्वारा हमारी टीम को सम्मानित किया जाना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है और हम प्रकृति के संरक्षण के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



