मानेसर नगर निगम में सर्वसम्मति से हुआ डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव II
मानेसर नगर निगम में सर्वसम्मति से हुआ डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव II


गुरुग्राम-(पायल शर्मा):- गुरुग्राम के मानेसर नगर निगम में आज डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर का चुनाव सर्वसमति से सम्पन्न हो गया। मानेसर नगर निगम में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को लेकर वोटिंग होनी थी। इसी को लेकर 12 पार्षद विटिंग स्थल पर पहुचे, जबकि 8 पार्षदों ने विटिंग में हिस्सा नही लिया। आठ पार्षदों के न पहुचने पर चुनाव सर्वसमति से सम्पन्न हो गया। वार्ड 12 से पार्षद परवीन यादव को सीनियर डिप्टी मेयर व वर्स 2 से पार्षद रीमा चौहान को डिप्टी मेयर चुना गया। मानेसर नगर निगम में कुल 20 पार्षद हैं। चुनाव स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे, जिसमें सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए थे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। इस चुनाव में सभी की नजरें बनी हुई थी, क्योंकि यह निर्णय मानेसर नगर निगम के भविष्य को प्रभावित करेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



