370 की वर्षगांठ पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के अनिल विज II
370 की वर्षगांठ पर फारूक अब्दुल्ला के बयान पर भड़के अनिल विज II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- माननीय सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को फटकार लगाते हुए पूछा है की आपको कैसे पता कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किलोमीटर जगह पर कब्जा कर लिया है अगर आप सच्चे भारतीय होते तो ऐसा नहीं कहते जिसपर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज बोले अगर सुप्रीम कोर्ट ने ये कहा है तो राहुल गांधी के भारतीय होने पर प्रश्नचिन्ह लग गया है।प्रश्नचिन्ह है भी क्योंकि राहुल गांधी चाइना को लेकर भारत का विरोध करते है इस बार ऑपरेशन सिंदूर में भी उन्होंने एक बार भी सेना को नहीं सराह बल्कि सवाल ही खड़े किए। विज बोले पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है।पाकिस्तान को कांग्रेस ने 10 लाख लोगों की बलि देकर बनवाया।पाकिस्तान कांग्रेस का बच्चा है और बच्चे से माता-पिता को प्रेम होता है लेकिन इस बीच वह देश के दुश्मन बन गए हैं आज अगर देश का कोई सबसे बड़ा दुश्मन है तो वह राहुल गांधी है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि प्रधानमंत्री मोदी युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहे है, क्योंकि यहां कोई नौकरियों नहीं है जिसपर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री विज बोले कि राहुल गांधी का कुछ बड़े परिवारिक घरानों से संबंध है और उनके कहने से ही यह दूसरे परिवारिक घरानों का लगातार विरोध कर रहे हैं उनकी मनचाही यही बोलती है देश के एक कोने ने इतनी तरक्की की है कि यह विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है इसके लिए प्रधानमंत्री की सोच उनका विजन देश को आगे बढ़ने का काम कर रही है। 370 की 6टी वर्षगांठ पर फारूक अब्दुला ने पाकिस्तान व चीन को मजबूत पड़ोसी बताया है और देश के भविष्य पर दुख जताया जिसपर पलटवार करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ये सर्वविदित है कि उनका शरीर कश्मीर में रहता है लेकिन उनकी आत्म पाकिस्तान में रहती है वे पाकिस्तान की भाषा बोलते है आज उनको धारा 370 हटने की खुशी मनानी चाहिए झूमना नाचना चाहिए जो कश्मीर हिंदुस्तान से अलग होकर एक टुकड़ा रह गया था जिसमें सारे हिन्दुस्तान की स्कीम लागू नहीं होती थी आज वो हिंदुस्तान का हिस्सा है इसके लिए उनको खुशी मनानी चाहिए न कि इसका क्रिटिसिजम करे। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया गया है जिसे लेकर विज बोले यह बहुत अच्छी बात है कि ऑपरेशन सिंदूर के महानायक नरेंद्र मोदी हैं उनका सारे पार्लियामेंट के मेंबर्स ने उनका सम्मान किया है,विज बोले कि उन्होंने भी फैसला लिया है कि प्रधानमंत्री के सम्मान में एक टोकरी बनाकर भेजी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



