Haryana
Trending

कुरुक्षेत्र के लुखी गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया।।

कुरुक्षेत्र के लुखी गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया।।

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र के लुखी गांव में बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। अपने कमरे में सो रहे पिता और तीन साल के बेटे को जहरीले कॉमन करैत सांप ने डस लिया। सुबह जब परिजनों ने देखा तो दोनों बेसुध पड़े थे। तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर झांसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। कॉमन करैत सांप बेहद जहरीला होता है और अक्सर रात के समय चुपचाप काटता है, जिससे लोगों को पता तक नहीं चलता। गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है। परिजन गहरे सदमे में हैं और ग्रामीणों ने प्रशासन से गांवों में फॉगिंग और सांपों से सुरक्षा के ठोस उपाय करने की मांग उठाई है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button