मानसून में खुली व्यवस्थाओं की पोल, सीवरेज और जलभराव से परेशान लोग बोले II
मानसून में खुली व्यवस्थाओं की पोल, सीवरेज और जलभराव से परेशान लोग बोले II


भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):- दावे तो शासन- प्रशासन ने शहर में पेयजल आपूर्ति और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या के निदान के लिए अनेक किए थे, लेकिन जैसे ही मानसून ने दस्तक दी शहर में सीवरेज ओवरफ्लो और जल भराव की स्थिति अधिकतर इलाकों में देखने को मिल रही है। वहीं इसी बीच बुधवार को तोशाम बाईपास रोड पर सेवा नगर और जागृति कॉलोनी में बनी हुई सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वही इस अवसर पर क्षेत्रवासी सुरेंद्र रंगा ने बताया कि क्षेत्र में काफी समय से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है जिसके लिए समय-समय पर शासन व प्रशासन के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से अवगत करवाया गया है लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिस कारण क्षेत्र वासियों को अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है और कई क्षेत्रवासी घर बेचने पर मजबूर है। उन्होंने कहा नगर परिषद के द्वारा समस्या का समाधान करने की बजाय बनी हुई सड़क को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि नगर परिषद सड़क का लेवल सही बनाने के लिए सड़क को दोबारा तोड़ रहा है क्षेत्र वासियों का कहना है की सीवरेज की समस्या तो सीवरेज की सफाई से होगी ना की सड़क को दोबारा बनाने से। वही क्षेत्रवासी ओमपाल ने कहा की सीवरेज ओवर फ्लो की समस्या से कई बार अधिकारियों को अवगत करवाया है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि सीवरेज ओवरफ्लो होने के कारण क्षेत्र में मच्छर पनप रहे हैं जिसके कारण महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है लेकिन सीवरेज की समस्या का शासन प्रशासन के पास कोई समाधान नहीं है उन्होंने कहा कि शासन व प्रशासन किसी भी तरह से सुनवाई नहीं कर रहे हैं वही क्षेत्रवासीयो ने कहा कि अगर शासन व प्रशासन हमारे क्षेत्र की इस समस्या का समाधान नहीं करवाता है तो क्षेत्रवासी संबंधित विभाग का घेराव करेंगे और रोड जाम करने पर मजबूर हो जाएंगे।। #newstodayhry @newstodayhry



