Haryana
Trending

एन.आई. एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में II

एन.आई. एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा न्यायिक हिरासत में II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सिविल लाइन पुलिस ने विशेष अभियान के तहत की कार्यवाही, आरोपी अदालत में पेश जिला पुलिस सिरसा द्वारा चलाए जा रहे भगोड़ों आरोपियो की गिरफ्तारी के विशेष अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी को पकडने मे सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने एन.आई. एक्ट के तहत वांछित चल रहे भगोड़ा आरोपी दलीप पुत्र खेता राम वासी जोडकिया थाना नाथुसरी चौपटा जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी अभियोग संख्या 330 दिनांक 05.08.2025, धारा 209 BNS, थाना सिविल लाइन में वांछित था।, जिसे अब गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने कहा कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश में भगोड़ों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान से भगोडे अपराधियों में भय का माहौल बना है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button