शाहाबाद में एसडीएम चिनार चहल ने लगाया समाधान शिविर, तीन शिकायतों का मौके पर समाधान II
शाहाबाद में एसडीएम चिनार चहल ने लगाया समाधान शिविर, तीन शिकायतों का मौके पर समाधान II


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र शाहाबाद एसडीएम चिनार चहल ने लगाया समाधान शिविर, 5 में से 3 शिकायतों का किया मौके पर समाधान, कहा हल्के की जनता को नहीं आने दी जाएगी कोई परेशानी । शाहबाद प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार जिले के तमाम हलकों में समाधान शिविर लगाए जा रहे है,ताकि आमजन की समस्याओं का समाधान हो सके। इसी कड़ी में शाहाबाद के एसडीएम कार्यालय में समाधान शिविर लगाया गया I
जिसमें एसडीएम चिनार चहल ने जनता की समस्याओं को सुना और समाधान करने के संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए। एसडीएम चिनार चहल ने कहा कि इन समाधान शिवरों के माध्यम से हल्के की जनता अपनी शिकायतों का समाधान करवा सकती है। उन्होंने कहा कि आज 5 में से तीन शिकायतों का समाधान मौके पर कर दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों का समाधान करने हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक जनता की समस्याओं का समाधान किया जाता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि जिन भी लोगों की कोई दस्तावेज या अन्य विभाग से सम्बंधित शिकायतें हैं वह कार्यालय में आकर समाधान करवा सकते हैं।। #newstodayhry @newstodayhry



