समाधान शिविर, सीएम विंडो एवं जन-संवाद पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित II
समाधान शिविर, सीएम विंडो एवं जन-संवाद पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित II

लंबित जन शिकायतों का जल्द हो समाधान:-
समाधान शिविर, सीएम विंडो एवं जन-संवाद पोर्टल पर लंबित मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित:-
करनाल-(सुभाष गुप्ता):- करनाल एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में बुधवार को एडीसी कार्यालय में समाधान शिविर, सीएम विंडो तथा जन-संवाद पोर्टल पर लंबित शिकायतों की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीसी ने अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी विभाग समाधान शिविरों, सीएम विंडो तथा जन-संवाद पोर्टल पर प्राप्त जन शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी व संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का समाधान प्रशासन की कार्यशैली का प्रतिबिंब होता है। यदि प्रशासन नागरिकों को पारदर्शी, त्वरित और संतोषजनक समाधान देने में सफल होता है तो इससे जनता का विश्वास बढ़ता है और प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत होती है। जनहित प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।
एडीसी ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिला में लघु सचिवालय सहित सभी उपमंडल कार्यालयों में प्रत्येक सोमवार और वीरवार को प्रातः: 10 बजे से 12 बजे तक समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को अधिकारी गंभीरता से लें और इन समस्याओं का जल्द समाधान करना सुनिश्चित करें। बैठक में सीटीएम मोनिका, डीडीपीओ संजय टांक, जिला के सभी बीडीपीओ सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



