Haryana
Trending

12 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीप्लेक्स परिसर और पार्किंग बनाने की प्रक्रिया जल्द की जाएगी शुरू II

12 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीप्लेक्स परिसर और पार्किंग बनाने की प्रक्रिया जल्द की जाएगी शुरू II

पलवल को हर दृष्टि से ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ क्षेत्र बनाने के लिए किए जा रहे हैं प्रयास : गौरव गौतम

पलवल-(निकुंज गर्ग):- हरियाणा सरकार की ओर से पलवल जिले को एक आधुनिक और विकसित जिले में बदलने के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं शुरू की हैं। इन परियोजनाओं में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, खेल सुविधाओं का आधुनिकीकरण, परिवहन व्यवस्था में सुधार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने जैसे कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं से न केवल पलवल जिले की जनता को लाभ होगा, बल्कि यह क्षेत्रीय और आर्थिक विकास का भी मार्ग प्रशस्त हो रहा है।

विकास की श्रृंखला में हरियाणा सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता, कानून विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम के अथक प्रयासों से प्रदेश सरकार की ओर से पलवल में मल्टीप्लेक्स शॉपिंग मॉल और मल्टीप्लेक्स पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला पलवल में आयोजित धन्यवाद रैली को संबोधित करते हुए पलवल के लिए अनेक घोषणाएं की गई थीं, जिन पर काम शुरू हो गया है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि पलवल में 12 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीप्लेक्स परिसर और पार्किंग बनाने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से पलवल को हर दृष्टि से ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ क्षेत्र बनाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पलवल देश के मानचित्र पर अलग दिखाई देगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button