Haryana
Trending

राखी बनाओ प्रतियोगिता में अनन्या ने मारी बाजी II

राखी बनाओ प्रतियोगिता में अनन्या ने मारी बाजी II

राखी बनाओ प्रतियोगिता में अनन्या ने मारी बाजी:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- न्यू विकास सीनियर सैकेंडरी स्कूल चामल में भाई. बहन के प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह और रचनात्मकता के साथ किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें लड़कियों के साथ-साथ लडक़ों ने भी बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कलां, कल्पना और संस्कारों का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए अपने हाथों से सुंदर सुंदर राखियां बनाई रंग-बिरंगी, पारंपरिक, पर्यावरण अनुकूल और आर्कषक राखियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। जिसमें अनन्या बैनीवाल प्रथम, वंशिका बैनीवाल द्वितीय व नवजोत सोनीका, अंशिका, राजबीर, तानिया तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी अरोड़ा ने बताया कि सभी विद्यार्थियों ने यह संकल्प लिया हुआ कि हम चीन निर्मित राखियों का बहिष्कार करेंगे। हम सभी केवल स्वदेशी और स्वनिर्मित राखियों का ही उपयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि सभी राखियां विद्यार्थियों ने स्वयं बनाई है। इस प्रतियोगिता की सफलता में विद्यालय की अध्यापिकाओं परविंदर जईया, प्रियंका कम्बोज, रवनीत कौर, बलविंदर कौर, किरण और निर्मल कौर का विशेष योगदान रहा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button