हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन II
हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन II


हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन:-
सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन,किसान नेता बोलें मांगे ना मानने पर 1 सितंबर को किसान संगठन मुख्यमंत्री आवास का करेंगे घेराव:-
कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर आज प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर किसानों ने प्रदर्शन कर सीएम के नाम CTM को ज्ञापन सौंपा। किसान नेता प्रिंस वडैच ने कहा कि सरकार ने खुद 15 जून से धान लगाने की अनुमति दी थी। अब फसल 15 सितंबर तक पक रही है। इसलिए उनकी मांग है कि 15 सितंबर को धान की खरीद शुरू कर दे। उन्होंने बताया कि खेतों में फिजी वायरस से इस बार फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसान अपनी खड़ी फसल जोतने को मजबूर हैं। मांग की गई कि स्पेशल गिरदावरी करवा कर मुआवजा दिया जाए। वडैच ने सरकार की खाद वितरण नीति पर भी सवाल उठाया। कहा, सरकार खाद पोर्टल से देना चाहती है, लेकिन इससे किसानों को तंग किया जा रहा है। बरसात या खराब जमीन में ज्यादा खाद की जरूरत होती है, जो पोर्टल लिमिट में नहीं मिलेगी। इससे फसलों की उपज पर असर पड़ेगा। उन्होंने चेताया कि अगर खाद की पोर्टल व्यवस्था जबरन लागू की गई तो किसान विरोध में उतरेंगे। साथ ही आलू और सब्जी लगाने वाले किसानों को तुरंत डीएपी खाद देने की मांग भी उठाई गई। भाई उन्होंने सरकार को जताते हुए कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द संज्ञा नहीं लिया तो आगामी 1 सितंबर को सभी किसान संगठनों से जुड़े नेता किसान मजदूर मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करने को मजबूर हो जाएंगे II #newstodayhry @newstodayhry



