Haryana
Trending

राखी के साथ दें बहनों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान स्वामी साहुवाला II

राखी के साथ दें बहनों को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और सम्मान स्वामी साहुवाला II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रक्षासूत्र मात्र एक धागा नहीं बल्कि शुभ भावनाओं व शुभ संकल्पों का एक त्यौहार हैं जिसमें भगवान का नाम लेकर यदि यह बांधा जाता हैं तो इसका सामथ्र्य असीम हो जाता हैं जिससे भाई के जीवन में सुख-समृद्धि, उन्नति और खुशहाली आती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर बहनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि यह रक्षासूत्र भाई के जीवन में आध्यात्मिक तेज, भक्ति और ज्ञान बढ़ाता हैं तथा यह नजर दोश एवं नकारात्मक उर्जा को नश्ट करता हैं तथा उत्तम स्वास्थ्य एवं सम्पन्नता लाती हैं। श्री साहुवाला ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर सभी भाइयांे से आग्रह किया हैं कि इस त्यौहार पर वे अपनी बहनों से राखी बंधवाकर जो भी उपहार दें वो तो दे ही लेकिन उसके साथ-साथ बहनों को तरक्की, मुक्ति, प्रगति, शिक्षा और आत्म-निर्भर का भी गुण दें। उन्होंने कहा कि बहने अपनी उर्जा सृजनात्मक दिषा में मोंड़ दे तो फिर जहां परिवार तरक्की करेेगा वहीं प्रदेश व देश भी उन्नति के शिखर को छू लेगा। श्री साहुवाला ने कहा कि हमारा उदेष्य महिलाओं को राजनैतिक, धार्मिक और सामाजिक समानता देना हैं जबकि हमारे देश की अधिकांश महिलाएं मन की दास्तां का शिकार बनी हुई हैं। इस दास्तां से मुक्ति तभी सम्भव हैं जब बहनें खुद को वस्तुमान ना समझे। दुनिया स्त्री का शोषण करती है और उसे एक भौतिक वस्तु जानकर उस पर अपना अधिकार जमाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब हम स्वयं महिलाओं को आदर और सम्मान देंगे तभी वे दुनिया के लिए प्रकाश एवं साहस का स्त्रोत बनेगी। श्री साहुवाला ने कहा कि हमें बहनों को उच्च शिक्षा देनी होगी तथा अपने व्यवसाय में उन्हें भागीदार बनाना होगा और उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा तथा राजनीति में भी उन्हें आगे लाना होगा तथा उनमें आत्मज्ञान का गुण भरना होगा। जो एक ऐसी संजीवनी बुटी हैं जो हर तरह के बन्धनों को काट देती हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी बहनों को विदुशी, तेजस्विनी और सशक्त बनाना हैं ताकि बहनों को रक्षा के लिए भाईयों की आवष्यकता ना पड़े तभी हमारा रक्षाबंधन का त्यौहार बनाना सार्थक होगा। इस अवसर पर सैन्टर की संचालिका रजनी सोनी व दीपा सोनी ने मुख्यातिथि स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गीत-संगीत, मेहन्दी एवं कविता प्रतियोगिता प्रतियोगिता करवाई गई। इस गीत-संगीत में प्रथम स्थान पर निशा, द्वितीय स्थान पर सलमा एवं तृतीय स्थान पर भावना रही जिन्हें क्लब द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर निषु, नीलम, पारूल, रीना, सुमन, सुलोचना, अनु, पूजा, वर्शा, मनीशा, रजनी, रेणू, हर्शिता, मुस्कान,तन्नू, ममता, रचना, सोनम, दीपा उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button