Haryana
Trending

रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था, 36 घंटे की मुफ्त बस सेवा II

रक्षाबंधन पर महिला यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था, 36 घंटे की मुफ्त बस सेवा II

लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- रक्षा बंधन पर्व पर हरियाणा सरकार के आदेशानुसार लोहारू सब डिपो में एसएस जयसिंह एवं स्टैंड इंचार्ज रमेश लाम्बा के नेतृत्व में रणवीर रांगी, विक्की काकड़ोली, सुभाष, सुरेन्द्र, मुकेश, रामपाल, हेतराम, रवि कुमार सहित कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई। यह व्यवस्था विशेष रूप से महिला यात्रियों, बुजुर्ग महिलाओं और छोटे बच्चों की सुविधा के लिए की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने बुजुर्ग महिलाओं का हाथ पकड़कर उन्हें बस में चढ़ने में मदद की। साथ ही महिलाओं व छोटे बच्चों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पीने के पानी की विशेष व्यवस्था भी की गई। एसएस जयसिंह ने महिला यात्रियों से अपील की कि बस में सफर करते समय अपने बच्चों, गहनों और सामान का विशेष ध्यान रखें। स्टैंड इंचार्ज रमेश लाम्बा ने भी बहनों से आग्रह किया कि यात्रा के दौरान बस में चढ़ते और उतरते समय सावधानी बरतें तथा जल्दबाजी से बचें। उन्होंने बताया कि सरकार ने रक्षा बंधन पर्व पर महिला यात्रियों को 36 घंटे (दो दिन) के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की है, जिससे वे सुरक्षित और सहज यात्रा का लाभ उठा सकें। इसके अलावा, थाना प्रभारी अशोक कुमार के निर्देशानुसार लोहारू बस स्टैंड परिसर, मैन मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और पर्व का माहौल सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण बना रहे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button