Haryana
Trending
युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।।
युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।।


कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- हरियाणा के कुरुक्षेत्र में युवक ने होटल के कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बीती रात युवक ने कमरा किराए पर लिया था। सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान प्रवीन कुमार (28) निवासी झिंजरपुर के रूप में हुई है। NIT मार्केट में उसकी हेयर-ड्रेसर की दुकान थी। प्रवीन रात करीब 8 बजे होटल में आया था। आदर्श थाना के यू के के एस एच ओ दिनेश सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में सैलून चलाने वाले प्रवीन कुमार ने एक निजी होटल में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है, मृतक की जेब से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है II #newstodayhry @newstodayhry