श्री शिव पार्वती मंदिर ओढ़ा में 6वां मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया II
श्री शिव पार्वती मंदिर ओढ़ा में 6वां मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया II


श्री शिव पार्वती मंदिर ओढ़ा में 6वां मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया:-
कालांवाली-(पवनशर्मा):- राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री अखण्ड ज्योति हनुमान मन्दिर में स्थापित शिव पार्वती मंदिर में हर वर्ष की तरह आज सावन माह की पूर्णिमा दिन शनिवार को 6वां मूर्ति स्थापना दिवस श्रद्धापूर्वक व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को सुबह 7.15 बजे शिव परिवार के स्वरूप को विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ स्नान करवाकर नए वस्त्र धारण करवाकर श्रंगार किया गया। इसके बाद 8.15 बजे मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी महेंद्र शर्मा व आकाश शर्मा ने मुख्य यजमान पवन बेनीवाल प्रधान के हाथों मंत्रोंउच्चारण के साथ पूजन करवाया। तत्पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने हवना यज्ञ में आहुतियां डाली। इसके बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर प्रधान पवन बेनीवाल, राधाकृष्ण गोदारा, नकुल गोदारा, महावीर गोदारा, सहदेव गोदारा, सुरेंद्र गोदारा, संदीप गोदारा, प्रीतम हलबल, राजीव गोदारा, लोकेश मल्हान, श्रवण मायला सहित अनेक पुरुष व महिलाएं उपस्थित रहे।। #newstodayhry @newstodayhry



