नीरपुर गांव बना विकास की मिसाल, 15 अगस्त को PM करेंगे सरपंच रतनपाल सिंह को सम्मानित II
नीरपुर गांव बना विकास की मिसाल, 15 अगस्त को PM करेंगे सरपंच रतनपाल सिंह को सम्मानित II


महेंद्रगढ़-(राधेश्याम डिलीवान):- दक्षिणी हरियाणा के अंतिम छोर पर बसा महेंद्रगढ़ जिला भले ही इस जिले को पिछड़ा जिला कहा जाता रहा हो लेकिन आब ये जिलाविकास की दृष्टि में सबसे अलग दिखाई देने लगा है चाहे वह गांव की चौपाल हो या फिरशहर की चकाचौंध इसी का एक जीता जागताउदाहरण है महेंद्रगढ़ जिले के अटेली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाला गांव नीरपुर राजपूत इस गांव के युवा सरपंच रतनपाल सिंह चौहान ने ग्राम विकास कर सबको चकाचौंधकर दिया है। इस ग्राम विकास को देख प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में सरपंच को मार्च 2025में सम्मानित कर चुके हैं तो अब देश के प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को सरपंच को सम्मानित करने केलिए दिल्ली का निमंत्रण भेजा है। गांव के युवाओं ने कहा कि बुजुर्गों कामार्गदर्शन और युवाओं की इच्छा शक्ति अगर मजबूत हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को पारकर विकास कार्य करवाए जा सकते हैं II
ऐसे ही हमारे युवा सरपंच ने पंचायत और गांव के युवाओं की कमेटी बनाकर विकास कार्यों को अमली जामा पहनाया है सरकार से भी हमेंसमय-समय पर सहायता और मार्गदर्शन मिलता रहा है वही गांव के युवा सरपंच रतनपाल सिंहचौहान ने कहा कि गांव के विकास कार्य करवाने में अहम भूमिका सीएसआर फंड की रहीतकरीबन डेढ़ से 2 करोड रुपए के सीएसआर फंड उन्हें मिलेऔर उनसे विकास कार्य करवाने में उन्हें काफी मदद मिली है साथ ही सरकार ने भी मददकी है और अब उम्मीद है कि सरकार उनकी और भी मदद करेगी ताकि विकास कार्य करवाए जासके। उन्होंने कहा की धीरे-धीरे अब नशा ग्रामीण आंचल में भी पैर पसारने लगा हैइससे युवाओं को बचाने के लिए खेलकूद से बेहतर कुछ नहीं है इसके लिए उन्होंने गांवमें एक डे नाइट खेल स्टेडियम भी बनाया है युवा इसमें खेल कर अपनी खेल प्रतिभानिखार रहे हैं और सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने में यह खेलकूद उनकी मदद करता है।
सरपंच ने बताया कि पुलिस अधीक्षक ने भी नशा मुक्त गांव बनाने के लिए उन्हेंसम्मानित किया है। जब सरपंच रत्नपाल सरकार की सहायता, ग्रामीणों के सहयोग और अपनी मेहनत केचलते गांव की तस्वीर बदल सकता है तो जिले के अन्य गांव भी इनसे प्रेरणा लेकरअपने-अपने गांव की तस्वीर बदल सकते हैं ताकि गांवों में साफ सफाई के साथ-साथहरियाली बच्चों के लिए खेलने की उचित व्यवस्था और नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिलसके इस गांव ने अपने गांव की तस्वीर तो बदली ही है साथ ही अन्य गांवों को एकप्रेरणा देने का भी काम किया है ताकि अन्य पंचायतें भी इस पंचायत की तरह अपनीतस्वीर बदल सके।। #newstodayhry @newstodayhry



