Haryana
Trending

इन्द्री पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी II

इन्द्री पश्चिमी यमुना नहर में एक युवक का मिला शव, दूसरे की तलाश जारी II

इन्द्री-(विजय काम्बोज):- पश्चिमी यमुना नहर में  हनौरी गांव के पास  7 अगस्त को लाडवा के बपदी  गांव के रहने वाले दो युवक डूब गए थे|  जिनमें से एक का शव आज इंद्री हलके के गांव धमनहेड़ी  के पास से बरामद कर लिया गया है| जबकि  दूसरे के शव  की तलाश जारी है आपको बता दे कि  7 अगस्त को गांव हनोरी में पश्चिमी  यमुना  नहर पर गांव बपदी के प्रदीप कुमार साहिल व उनके साथी नहर में नहाने के लिए आ गए प्रदीप और साहिल दोनों ही नहर में डूब गए जब कि उनके साथी बाहर ही रह गया|  शोर भी मचाया गया लेकिन उन दोनों युवकों को बचाया नहीं जा सका क्योंकि पानी का तेज बहाव था | इसकी तुरंत ही सूचना गांव में दी गई तो गांव के लोग भी मौके पर पहुंचे पूरा दिन सर्च अभियान चलाया गया|  लेकिन उनके शव  का कहीं पर भी आता पता नहीं लगा आज सुबह ही इंद्री के पास गांव धमनहेड़ी  के पास लोगों को शव पानी में तैरता हुआ  दिखाई दिया तो उसको नहर के किनारे लगाया गया परिजन भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की शिनाख्य्त  प्रदीप के रूप में की जिसकी उम्र 37-38 साल बताई जा रही है और वह शादीशुदा है तीन उसके पास बच्चे हैं जबकि साहिल के शव  का अभी तक भी कुछ भी आता-पता नहीं है गोताखोर प्रगट सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दूसरे के शव  की तलाश की जा रही है शव को  बाहर निकाल करके पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया गया है   परिजनों को कहना है कि प्रदीप और साहिल व उनके साथी 7 अगस्त को  नहर पर नहाने के लिए गए थे|  लेकिन प्रदीप और साहिल पानी में डूब गए जिससे दोनों की ही मौत हो गई है एक शव  आज मिल चुका है जबकि साहिल की तलाश अभी जारी है परिवार पर इस घटना से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है परिजनों का रो-रो करके बुरा हाल है|  गोताखोर प्रगट सिंह का कहना है उन्हें  सूचना मिली थी कि बपदी  के रहने वाले दो युवक नहर में डूब गए हैं उस दिन भी उन्होंने सर्च अभियान चलाया था, लेकिन उनका कुछ पता-पता नहीं लगा है आज एक का शव मिला है जिसकी प्रदीप के रूप में पहचान  हो गई है साहिल के शव की तलाश जारी है कोशिश करते हैं कि उनका शव  मिलने पर  उनके परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा लाडवा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button