फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया युवक, बाइक निकली चोरीशुदा आरोपी गिरफ्तार II
फर्जी नंबर प्लेट के साथ पकड़ा गया युवक, बाइक निकली चोरीशुदा आरोपी गिरफ्तार II


सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- थाना सिविल लाइन पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित एक युवक को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। प्रबंधक अफ़सर थाना सिविल लाइन सिरसा निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि सिपाही मोहन लाल नं. 936/सिरसा पुलिस चौकी हुडा व एसपीओ निर्मल सिंह नं. 20, किसान चौक के पास राइडर वाहन से चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल (HR75S-8945) को रोका गया, जिसके चेसिस नंबर पर काली टेप लगी हुई थी और नंबर प्लेट की जानकारी सही नहीं मिली। जांच में पाया गया कि यह मोटरसाइकिल असल में HR05Y-4464 मार्का HF डिलक्स (काला-लाल रंग) है, जो वर्ष 2024 में थाना सिविल लाइन करनाल से चोरी हुई थी। वाहन चालक ने पूछताछ में अपना नाम बब्लू पुत्र सतपाल सिंह, निवासी वार्ड नं. 41 सुरेशिया कॉलोनी हनुमानगढ़ (राजस्थान), हाल सिकलीगर मोहल्ला सिरसा बताया और वाहन के कोई कागजात पेश नहीं किए। जिसपर मुकदमा न. 338 दिनाक 09.08.2025 धारा 317 (2), 318 (4) BNS थाना सिविल लाईन सिरसा मैं दर्ज किया गया। आरोपी से सख्ती से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि करीब दो माह पहले उसने यह चोरीशुदा बाइक 13,000 रुपये में खरीदी थी। बरामद मोटरसाइकिल को कब्जा मे लिया गया आज आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जिला जेल सिरसा भेजने के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।। #newstodayhry @newstodayhry



