गर्भवती महिला के इलाज से इंकार का मामला गरमाया, लोहारू अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन II
गर्भवती महिला के इलाज से इंकार का मामला गरमाया, लोहारू अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन II


लोहारू-(अभिषेक ठाकुर):- लोहारू उपनागरिक अस्पताल में मंगलवार को स्थानीय निवासी प्रदीप सैनी ने अपनी गर्भवती पत्नी के साथ हुए कथित अभद्र व्यवहार और इलाज से इंकार के मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, लोहारू को लिखित शिकायत सौंपी। उन्होंने अस्पताल परिसर में धरना देकर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और उच्च स्तरीय जांच की मांग की। शिकायत के अनुसार, 23 जुलाई 2025 को प्रदीप सैनी अपनी पत्नी को नियमित जांच के लिए अस्पताल लाए, जहां डॉ. प्रीति ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देखने से इंकार कर दिया और ऊंची आवाज में डांटते हुए कहा कि वह अस्पताल में डिलीवरी नहीं होने देंगी। 27 जुलाई को आपात स्थिति में पत्नी को पुनः अस्पताल लाने पर डॉ. आकांक्षा ने बिना जांच के भिवानी रैफर कर दिया, जबकि लोहारू अस्पताल में ऑपरेशन द्वारा डिलीवरी की सुविधा मौजूद है। आरोप है कि कुछ डॉक्टर निजी अस्पतालों से मिलीभगत कर गर्भवती महिलाओं को रैफर करते हैं। पीड़ित ने बताया कि अस्पताल का एक कच्चा कर्मचारी, जो निजी अस्पताल में भी कार्यरत है, डॉक्टरों व स्टाफ की मिलीभगत से मरीजों को निजी अस्पताल भेजता है। प्रदीप सैनी ने कहा कि सरकारी अस्पताल गरीब और जरूरतमंदों की अंतिम उम्मीद होते हैं, ऐसे में इस तरह का अमानवीय व्यवहार स्वास्थ्य विभाग और सरकार की छवि को धूमिल करता है। इस संबंध में एसएमओ संजीव गोयल ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने शिकायत दी है और जल्द ही समस्या का समाधान करते हुए संबंधित कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जब अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध है तो मरीजों को बाहर भेजना उचित नहीं है। साथ ही उन्होंने अस्पताल में रोस्टर प्रणाली लागू करने और ड्यूटी अनुसार डॉक्टर व कर्मचारियों की सूची मोबाइल नंबर सहित डिस्प्ले बोर्ड पर लगाने की मांग की। इस मौके पर धूडाराम सैनी, पार्षद प्रतिनिधि राजेंद्र पार्षद, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, संतलाल सैनी, रामसिंह सैनी, व्यापार मंडल सचिव संजय खंडेलवाल, जगदीश जायलवाल, सुभाष सैनी, पार्षद अजय शर्मा, पार्षद राजेश सैनी, पार्षद अशोक सैनी, वीरेंद्र बामलिया, पार्षद महेश गांधी, पार्षद सुनील सोलंकी, पत्रकार प्रमोद सैनी, सुनील शर्मा पत्रकार, वीरेंद्र सैनी, सुनील उर्फ पोली, राजेश शेखावत, अजय सैनी, एडवोकेट कुलदीप मान, अंकित श्योराण, अजय जायलवाल, रवि, प्रिंस, पवन पीजी, सोमबीर नायक, प्रवीण जोशी, देवीलाल आदि मौके पर मौजूद थे।। #newstodayhry @newstodayhry



