शीशपाल केहरवाला ने किया गऊशाला की चारदिवारी व गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन II
शीशपाल केहरवाला ने किया गऊशाला की चारदिवारी व गली के निर्माण कार्य का उद्घाटन II

कालांवाली-(पवन शर्मा):– कालांवाली विधायक शीशपाल केहरवाला ने वीरवार को गांव अलीकां में मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत पंजमाला अलीकां रोड से लेकर लखा सिंह सुपुत्र मलकीत सिंह की ढाणी तक आईपीबी रास्ते व विधाय आदर्श नगर आवाम ग्राम योजना के तहत गऊशाला की चारदिवारी के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ बाबा पूर्णदास, ज्ञान चंद सचिव, जेलासिंह, बहादर सिंह, नारायण सिंह, केवल सिंह, लखा सिंह, सरपंच अमित कुमार, रतन लाल, रोशन लाल सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण उपस्थित थे। इस मौके पर कालांवाली विधायक शीशपाल कंबोज ने कहा कि कालांवाली हलके में ग्रामीणांचल विकास के लिए वे सदैव तत्पर है। ग्रामीणों की सेवा के लिए वे 24 घंटे तैयार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन काल में हर वर्ग के लिए नीतियां बनाई गई थी। उनका प्रयास रहेगा कि कालांवाली हलके के विकास के लिए वे संघर्ष जारी रखेंगे और जनता से संबंधित जिन-जिन विकास कार्यों की डिमांड होगी, उन्हें पूरा करवाने का प्रयास किया जाएगा। जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना मेरी प्राथमिकता रहेगी।। #newstodayhry @newstodayhry



