Haryana
Trending

स्वतंत्रता दिवस पर कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण मंत्री कृष्ण पंवार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि और विपक्ष पर साधा निशाना II

स्वतंत्रता दिवस पर कुरुक्षेत्र में ध्वजारोहण मंत्री कृष्ण पंवार ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि और विपक्ष पर साधा निशाना II

कुरुक्षेत्र-(संगीत गीत):- कुरुक्षेत्र विकास  एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पिपली अनाज मंडी में किया ध्वजारोहण। सबसे पहले शहीद स्थल पर जाकर शहीदों को किए पुष्प अर्पित। कैबिनेट मंत्री कृष्ण पवार ने कहा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा था कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को तांत्रिक से इलाज करवाना चाहिए क्योंकि राहुल गांधी समय-समय पर अलग-अलग भाषाएं बोलते हैं। पार्लियामेंट के चुनाव से पहले संविधान की कॉपी लेकर पूरे देश में घूमे थे और कह रहे थे अगर भाजपा की 400 सीटें आ जाएगी तो आरक्षण खत्म हो जाएगा, मंत्री कृष्ण पवार बोले मैं स्वयं इस बात का गवाह हूं कि राज्यसभा में जब मैं सांसद था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चिट्ठी पड़ी थी, वह चिट्ठी पंडित जवाहरलाल नेहरू जो उस समय के प्रधानमंत्री थे उन्होंने चिट्ठी में सभी मुख्यमंत्री को लिखा था की 1947 में देश आजाद हुआ। बाबा साहब अंबेडकर ने आरक्षण दिया, आज लोग समर्थ हो चुके हैं क्यों ना एस सी – बीसी आरक्षण को समाप्त कर दिया जाए। मंत्री कृष्ण पवार ने कहा अब तीसरी बार केंद्र और प्रदेश में भाजपा को जनता ने जिताया है और अब विपक्ष के नेता कहते हैं वोट चोरी हो गई। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने सदा अफगानिस्तान, पाकिस्तान और श्रीलंका जो बाहर के लोगों की भारत में वोट बनी हुई थी, उन लोगों के पेट में यह दर्द है कि बाहर के लोगों की जो उन्होंने वोट उन्होंने बनवाई थी वह अब कटने जा रही है। स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्णा पवार ने कहा कि मैं सभी को आज के दिन की मुबारकबाद देता हूं और उन महान शहीदों को नमन करता हूं जिनकी वजह से आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। जिनकी बदौलत आज हिंदुस्तान आजाद है। उन्होंने सेना के जवानों को नमन करते हुए कहा ऑपरेशन सिंदूर करके पाकिस्तान को यह एहसास कर दिया कि हिंदुस्तान एक मजबूत देश है, इसलिए उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को भी नमन किया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button