Haryana
Trending

एनएसएस इकाई के संयोजन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

एनएसएस इकाई के संयोजन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।।

स्वतंत्रता दिवस देश का सबसे महत्वपूर्ण दिन है: प्रो. दलीप सिंह:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्राचार्य डा. सज्जन कुमार के निर्देशानुसार प्रोण् दलीप सिंह की अध्यक्षता तथा डा. सुगन सिंह, प्रो. सावन कुमार एनएसएस इकाई के संयोजन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सबसे पहले कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह व आज के विशेष अतिथि सीताराम तथा स्टाफ  सदस्यों द्वारा झंडा फहराया गयाए तत्पश्चात धुन के साथ राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद डा. सुगन सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि यह वो भाग्यशाली दिन है, जिस दिन भारत को ब्रिटेन साम्राज्य से आजादी मिली थी। हर साल भारत सरकार के द्वारा इस दिन को एक राष्ट्रीय अवकाश देते हुए स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आजादी यह एक ऐसा शब्द है जो प्रत्येक भारतवासी की रगों में खून बनकर दौड़ता है। स्वतंत्रता हर मनुष्य का जन्मसिद्ध अधिकार है। आज हम पूर्ण स्वतंत्र हैं तथा पूरे विश्व में भारत की एक पहचान हैं। हमारा संविधान आज पूरे विश्व में एक मिसाल है। जिसमें समस्त देशवासियों को समानता का अधिकार है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज भी प्रेम, भाईचारे व एकता का प्रतीक है। वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. कुलजीत कौर ने कहा कि भारत वर्ष के महान संविधान रचयिता बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर ने संविधान में विशेष रूप से भारत के प्रत्येक नागरिक को आजादी का अहसास कराया है अथवा विशेष अधिकार दिए हैं। जब से हमारा भारत आजाद हुआ है तभी से आर्थिक व तकनीकी रूप से हमारा देश सम्पन्नता की ऊंचाइयों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा की सभी छात्र-छात्राओं को आज के दिन देश की एकता व अखंडता के लिए संकल्प लेना चाहिए, उन्होंने देश हित में कार्य के लिए सभी को  प्रेरित किया। कार्यकारी प्राचार्य ने आज के विशेष मेहमान सीताराम व स्टाफ सदस्यों के साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस पर यादगारी पौधा भी लगाया। इसके बाद सभी स्टाफ  सदस्यों व विद्यार्थियों में लड्डू बांटे गए। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि इस अवसर प्रो. दलीप सिंह के साथ प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. प्रवीण अग्रवाल, प्रो. सावन कुमार. प्रो. राजवीर, डा. कविता चौधरी के अलावा गैर  शैक्षणिक स्टाफ  सदस्य वेदसिंह, ओमप्रकाश, नंदलाल, हरदेव, दीपिका, नीतू, रमेश, रजिंद्र सिंह, पवन, ओम, विनोद, सुनील, सीताराम तथा विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button