अमृतसर-दिल्ली ट्रेन को अंबाला में रोका गया,गहन जांच के बाद रवाना II
अमृतसर-दिल्ली ट्रेन को अंबाला में रोका गया,गहन जांच के बाद रवाना II


अंबाला-(राहुल जाखड़):- अमृतसर से दिल्ली जा रही ट्रेन को सुरक्षा एजेंसियो को कुछ हादसा होने के शक के चलते अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रोका गया और उसे गहनता से चेक किया गया जिसमे कुछ डिब्बे मे से यात्रियों को भी उतारा गया ! अंबाला मे जांच करने के बाद दिल्ली के लिए रवाना किया गया ! इस चेकिंग मे आरपीएफ, जीआरपी सहित सिविल पुलिस ने गाड़ी को चेक किया, उससे पहले पुलिस ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए फ़ोर्स के साथ साथ फायर ब्रिगेड भी स्टेशन परिसर मे खड़ी कर दी थी ! थाना जीआरपी SHO जोगिंदर सिंह ने बताया कि गाड़ी मे कुछ होने की सुचना मिली थी जिस आधार पर गाड़ी को चेक किया गया आज देश 79वां स्वंत्रता दिवस मना रहा हैं ऐसे मे पुलिस नागरिकों की सुरक्षा के लिए लगातार काम कर रही हैं, पुलिस ने अमृतसर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी को अंबाला छावनी मे रोककर गाड़ी के कुछ डिब्बे मे बैठे यात्रियों को उतारकर गाड़ी को चेक किया गया हालांकि कुछ होने की खबर सही नहीं निकली लेकिन गाड़ी को जहाँ अंबाला मे दो मिनट रोका जाता हैं वही आज काफी देर रोककर गाड़ी को चेक किया गया ! थाना जीआरपी SHO जोगिंदर ने बताया कि आज सुचना मिली थी कि अमृतसर से दिल्ली जाने वाली गाड़ी मे कुछ शक हैं जिसके आधार गाड़ी को अंबाला मे चेक किया गया जिसमे सवारियों का सामान सहित सवारियों को नीचे उतार लिया और चेक करने के बाद उन्हें भेज दिया गया ! उन्होंने कहा कि इसमें RPF, GRP सहित बम निरोधक दस्ता सहित कई टीम मौजूद रही ! उन्होंने कहा कि उनकी टीम हमेशा ही अलर्ट रहती हैं ! उन्होंने यात्रियों से भी अपील की हैं कि अगर कोई संदिग्ध वस्तु नज़र आये तो इसकी सुचना तुरंत दे कर हमारा सहयोग करें II #newstodayhry @newstodayhry



