Haryana
Trending

सांपला की गली में 7 महीने से भरा गंदा पानी प्रशासन बेखबर II

सांपला की गली में 7 महीने से भरा गंदा पानी प्रशासन बेखबर II

गली में खड़े गंदे पानी से फैल रही बीमारी, 7 महीने से शिकायतें:-

रोहतक-( विकास ओहल्याण):- रोहतक जिला के कस्बा सांपला में बंद फाटक वाली गिझि रोड से लगती वार्ड 4 और 13 की सांझी बूस्टर वाली गली में लंबे समय से गंदा पानी जमा है। इस पानी से बदबू और बीमारियाँ फैल रही हैं। गली में आने-जाने वाले बच्चों और महिलाओं के कई बार फिसलकर चोटिल होने की घटनाएँ भी हो चुकी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 7 महीनों से ऑफलाइन और ऑनलाइन शिकायतें नगर पालिका अधिकारियों को दी जा रही हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ। गली निवासियों ने वार्ड 4 और 13 के पार्षदों से भी कई बार मुलाकात की, लेकिन दोनों ही पार्षदों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह गली उनके वार्ड में नहीं आती। इससे लोगों के सामने बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आख़िर हमारी गली की समस्या का समाधान कौन करेगा? लोगों का कहना है कि सांपला नगर पालिका के कागज़ों में तो विकास दिखाया जाता है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर केवल भ्रष्टाचार और लापरवाही नज़र आती है। नगर पालिका क्षेत्र की ज़्यादातर गलियाँ गंदगी से भरी हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे मजबूरन धरना-प्रदर्शन या उच्च अधिकारियों के पास सामूहिक रूप से शिकायत करेंगे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button