हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही पुल पर 4 फीट तक पानी II
हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी ने मचाई तबाही पुल पर 4 फीट तक पानी II


इंद्री-(विजय काम्बोज):- हथिनी कुंड बैराज से छोड़े गए पानी का असर अब इंद्री हल्के में दिखना शुरू हो गया है। इंद्री हल्के के गांव शेरगढ़ टापू का पुल जोकि उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने का मुख्य रास्ता है पूरी तरह से पानी से डूब चुका है। हथिनी कुंड बैराज से कल एक लाख अठहत्तर हजार क्युसेक पानी छोड़ने के कारण यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया है जिसके चलते यमुना नदी से सटे गांवों में बाढ़ की स्थिति का अंदेशा पैदा हो गया है हालांकि स्थिति अभी नियंत्रण में है लेकिन शेरगढ़ टापू का पुल जोकि उत्तर प्रदेश जाने वाले रास्ते पर है पूरी तरह से डूब चुका है। इस पुल पर कम से कम तीन से चार फुट पानी खड़ा है और आसपास के सारे खेत पूरी तरह से डूबे हुए है। ’यादा पानी की वजह से फसलें व पशुओं का चारा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। लोगों को पुल करने के लिए पैसे देने पड़ रहे है। गांववासियों ने बताया कि पहाड़ों में बारिश ’ज्यादा होने के कारण यह स्थिति बन गई है। इस पुल को ऊंचा बनाने के लिए अनेकों बार प्रशासन व नेताओं से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो रहे है। नेता चुनावों के दिनों मे आते है ओर वादे करके चले जाते है ओर जीतने के बाद हमारी कोई सुध लेने नहीं आता है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व हरियाणा दोनों प्रदेशों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी इस पुल का निर्माण नहीं हो पा रहा है। इस पानी के कारण हमारी फसलें व पशुओं के लिए चारा पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। हमारी मांग है कि इस पुल को ऊंचा किया जाए ताकि दोनों प्रदेशों के लोगों को आ रही समस्या समाप्त हो सके।। #newstodayhry @newstodayhry



