Haryana
Trending

लायंस क्लब सिरसा उमंग ने लायन चंद्रशेखर मेहता के जन्मदिन पर लगाया कैंप II

लायंस क्लब सिरसा उमंग ने लायन चंद्रशेखर मेहता के जन्मदिन पर लगाया कैंप II

लायंस क्लब सिरसा उमंग ने लायन चंद्रशेखर मेहता के जन्मदिन पर लगाया कैंप:-

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लायंस क्लब सिरसा उमंग ने पूर्व प्रांतपाल एवं प्रबुद्ध समाजसेवी, लायन चंद्र शेखर मेहता के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में अंश फिजियो एवं दंत केयर क्लीनिक, जीटीएम कॉलोनी सिरसा में नि:शुल्क फिजियोथैरेपी एवं दंत चिकित्सा शिविर लगाया, जिसमें 48 मरीजों की मुफ्त जांच व इलाज किया गया। अध्यक्ष लायन रमेश बहल की अध्यक्षता में संपन्न इस कैंप का शुभारंभ ईश वंदना से हुआ। इसके साथ ही लायन साथियों ने केक काटकर खुशी जाहिर की तथा लायन चंद्र शेखर मेहता के स्वस्थ जीवन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

डा. संदीप मेहता फिजियोथैरेपिस्ट ने बताया कि:-

लायंस क्लब सिरसा उमंग के सचिव एवं क्लीनिक के संचालक लायन डा. संदीप मेहता फिजियोथैरेपिस्ट ने बताया कि सेंटर पर उनके साथ साथ दंत रोग विशेषज्ञ डा. दिशा की सेवाएं भी नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगी तथा इस प्रकार के कैंप भविष्य में भी समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे। कैंप में लायन विनोद नागर तथा डा. सुमन की उपस्थिति विशेष रही। इस अवसर पर जिला न्यायालय में सेवारत ललिता रानी, जगदीश डाबरा (जेडी), क्लब सदस्य लायन जगदीश ककड़, लायन नीरज मेहता, लायन रवि अरोड़ा, लायन राकेश कटारिया, लायन हिमांशु शर्मा, लायन विनोद सोनी, लायन रिषभ भारद्वाज, लायन राजेश तनेजा, अमित कुमार, नवीन कुमार व अन्य गणमान्य सेवाभावी बंधु सम्मिलित हुए। सभी ने डा. दिशा व डा. संदीप मेहता को नया क्लीनिक खोलने की बधाई देते हुए इनकी सफलता हेतु शुभकानाएं दी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button